फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police control room started in ISBT Una, police will keep an eye on every activity

Una: आईएसबीटी ऊना में शुरू हुआ पुलिस कंट्रोल रूम , हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की नजर

Fri, 09 Aug 2024 03:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

काफी समय से पुलिस कंट्रोल रूम बंद पड़ा था। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के समक्ष कंट्रोल रूम को दोबारा शुरू करने के लिए मांग उठाई गई थी। 

विज्ञापन
Police control room started in ISBT Una, police will keep an eye on every activity
आईएसबीटी ऊना में शुरू हुआ पुलिस कंट्रोल रूम - फोटो : संवाद

विस्तार

 आईएसबीटी ऊना में शुक्रवार को काफी समय से बंद पड़े पुलिस कंट्रोल रूम को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान आईएसबीटी ऊना का संचालन कर रहे एमआरसी ग्रुप के प्रबंधक प्रवेश शर्मा ने बताया कि काफी समय से पुलिस कंट्रोल रूम बंद पड़ा था। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के समक्ष कंट्रोल रूम को दोबारा शुरू करने के लिए मांग उठाई गई थी।

विज्ञापन


इस मांग पर मंजूरी देते हुए शुक्रवार को फिर से कंट्रोल रूम को शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के शुरू होने से बस स्टैंड में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की पहली नजर रहेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सुरेश धीमान व आईएसबीटी ऊना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर दिन-रात बसों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यहां पर पुलिस कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed