{"_id":"37f9b4b261ce89a1ff9caebfa807f318","slug":"police-cleans-up-encoachment-at-una-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना बाजार में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना बाजार में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 16 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय पर रोड सेफ्टी क्लब ऊना ने सोमवार देर शाम शहर के मुख्य मार्ग पर स्थापित अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान छेड़ा। डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह और क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा के नेतृत्व में मेन बाजार ऊना, रोटरी चौक, वर्कशाप ऊना, बस स्टैंड के समीप और रेड लाइट चौक के समीप रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले दुकानदारों की ओर से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर परिषद और लोनिवि विभाग के अधिकारी भी उनके साथ रहे। पुलिस एवं अन्य विभागों की ओर से चलाए गए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जैसे ही टीम अतिक्रमण हटाने लगी तो व्यापारियों ने खुद ही सड़क किनारे रखे अपने सामान को हटाना शुरू कर दिया। नगर परिषद ने सड़क किनारे लगाई रेहड़ी-फहड़ी को कब्जे में लिया गया। वहीं, कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। विजय डोगरा ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुकानदार पुलिस को व्यवस्था बनाने में सहयोग दें और अतिक्रमण न करे। तभी शहर में यातायात एवं अन्य व्यवस्था बेहतर बनी रह सकती है। इस अवसर पर यातायात प्रभारी कुलदीप पटियाल, राकेश कैलाश, मेहंद्र वर्मा, एसएन शुक्ला सहित कई अन्य उपस्थित रहे।