{"_id":"60c242758ebc3e37fc050e59","slug":"police-caught-tire-thief-gang-in-48-hours-una-news-sml3731914153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 48 घंटों में पकड़ा टायर चोर गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 48 घंटों में पकड़ा टायर चोर गिरोह
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश करके तीन आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। अन्य चोरियों को लेकर भी खुलासा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले उपमंडल बंगाणा में अलग-अलग जगह पर रात के अंधेरे में तीन खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी हुए थे। वाहन मालिकों ने पुलिस थाना बंगाणा में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा ने खुद मोर्चा संभालते हुए वीरवार सुबह टायर चोर गिरोह को पकड़ लिया। मुनीष कुमार निवासी रायपुर, मनीराम निवासी लाठियानी, राहुल निवासी रायपुर वीरवार सुबह ट्राले में प्याज भरकर जा रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने ट्राले को जांच के लिए रोका गया। जांच में वाहन में दो टायर मिले।
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह चोरी किए टायर हैं। बाकी टायर उन्होंने कहीं छुपा रखे हैं। पुलिस ने जांच में पाया कि ट्राला मुनीष कुमार निवासी रायपुर का है। बता दें कि उपमंडल बंगाणा में रात के समय क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहनों के टायरों को चुरा लिया और शातिरों ने गाड़ियों को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया था। अब आगे की जांच में खुलासा होगा कि यह आरोपी किन-किन चोरियों में संलिप्त थे। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों को ट्राले सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह में कितने लोग शामिल हैं, इस पर गहनता से जांच की जाएगी।