फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police asked for 100 teachers for inspection

पुलिस ने निरीक्षण के लिए मांगे 100 अध्यापक

Fri, 01 Jul 2022 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Police asked for 100 teachers for inspection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के तीन केंद्रों में कल रविवार को दोबारा होने जा रही हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। परीक्षा के निरीक्षण के लिए पुलिस विभाग ने विभिन्न स्कूलों से करीब 100 अध्यापकों की मांग की है।
ऐसे में शिक्षा विभाग ने चयनित अध्यापकों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। अगर कोई अध्यापक किन्हीं कारणों से परीक्षा में उपस्थित होने में असमर्थ है तो उसे अपने स्थान पर किसी अन्य अध्यापक का नाम सुझाना होगा। जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 15 स्कूलों से करीब 100 अध्यापकों की निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगेगी। पुलिस विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां, रायंसरी, देहलां, टक्का, बसोली, नंगड़ा, चढ़तगढ़, बसदेहड़ा, चलोला, सलोह, बाल स्कूल संतोषगढ़, ऊना और कन्या स्कूल संतोषगढ़ सहित ऊना से आठ-आठ अध्यापकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में भाग लेंगे 5,975 अभ्यर्थी
इस लिखित परीक्षा में 5975 अभ्यर्थी भाग लेंगे। ऐसे में शिक्षा विभाग ने कहा है कि अगर कोई अध्यापक छुट्टियों के चलते बाहर है या अन्य कारणों से परीक्षा में ड्यूटी नहीं दे सकते हैं, तो वे विकल्प के तौर पर अन्य अध्यापक की जानकारी दें। यह जानकारी शिक्षा विभाग को देनी होगी, ताकि समय रहते नए तैनात होने जा रहे अध्यापक को लेकर औपचारिकताएं पूरी हो सकें। पहली परीक्षा लीक होने से लोगों ने पुलिस विभाग पर कई सवाल खड़े किए थे। पिछली परीक्षा केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई थी। उसमें भी जिला के कई स्कूलों से अध्यापकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा में करीब 100 अध्यापक ड्यूटी देंगे और इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
-जनक सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed