फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Plants were planted in Amb School

Una News: अंब स्कूल में किया लगाए पौधे

Wed, 30 Jul 2025 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Plants were planted in Amb School
अंब (ऊना)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में बुधवार को एनएसएस इकाई के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने औषधीय महत्व वाले जामुन और आंवले के पौधे लगाए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद वनयाल, अध्यापक अविनाश कुमार तथा सुनीता देवी ने भी अपने कर-कमलों से पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य विनोद वनयाल ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों वनवारी लाल भोगल और मनप्रीत कौर को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है और पौधरोपण इस दिशा में एक प्रभावी पहल है। पौधरोपण से न केवल धरती हरी भरी होती है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed