{"_id":"66e4b212a8b6c5d2d20b90d4","slug":"planted-1100-saplings-of-mango-guava-jamun-amla-and-kachnar-in-basal-una-news-c-93-1-una1002-133079-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल में आम, अमरूद, जामुन, आंवला व कचनार के 1100 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल में आम, अमरूद, जामुन, आंवला व कचनार के 1100 पौधे लगाए
Sat, 14 Sep 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
बसाल में कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा अधिकारियों के साथ पौधारोपण करते हुए।स्रोत विभाग
ऊना। जिले के बसाल में शुक्रवार को हरित खनन दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर पौधरोपण कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने भाग लिया और पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, आंवला और कचनार के करीब 1100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित रूद्रा अंतरराष्ट्रीय पब्लिक स्कूल के बच्चों को 4000 पौधे वितरित किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस प्रकार के प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। जिला क्रशर एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अब से हर वर्ष 13 सितंबर को हरित खनन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला क्रशर एसोसिएशन ने वन विभाग के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया था।
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। यह आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। पौधारोपण का यह कार्यक्रम आने वाली पीढि़यों के लिए हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि वन विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हमारे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत बनाता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लगाए गए पौधों की देखभाल सही तरीके से की जाए, ताकि वे स्वस्थ वृक्ष बन सकें और पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। इस अवसर पर विधायक ने जिला क्रशर एसोसिएशन की ओर से जरूरतमंद लोगों और होरनार बच्चों को कुल 1.25 लाख रुपये की सहायता व प्रोत्साहन राशि भी वितरित किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, डीएफओ सुशील राणा, क्रशर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डिंपल ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।