{"_id":"6a383207a7883db8f009f4d6","slug":"pickup-overturns-after-roadside-soil-collapses-driver-dies-una-news-c-93-1-ssml1048-195928-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़क के किनारे मिट्टी धंसने से पलटी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़क के किनारे मिट्टी धंसने से पलटी पिकअप, चालक की मौत
Mon, 22 Jun 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत चौकीमन्यार-कैंट सड़क पर दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टकारला गांव निवासी 46 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अजय कुमार शनिवार शाम पिकअप में लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौकीमन्यार-कैंट सड़क के किनारे की मिट्टी धंस गई। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी ढलान में पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि अजय कुमार वाहन के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें वाहन के नीचे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद रात को घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार दोपहर गमगीन माहौल में अजय कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।