फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pickup loaded with devotees overturns, 38 injured; 10 serious

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 38 घायल<bha>;</bha> 10 गंभीर

Wed, 31 Jul 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 31 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with devotees overturns, 38 injured; 10 serious
सिकरा दा परों में पलटी पिकअप ट्राला।संवाद
अंब (ऊना)। क्षेत्र के सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 38 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालु माता ज्वाला जी मंदिर में माथा टेकने के बाद नैना देवी के लिए जा रहे थे, लेकिन ज्वार के निकट तीखी उतराई पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप ट्राला पलट गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के लगभग एक बजे के बाद चक्क मगलानी नकदोर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 अंब नादौन मार्ग पर रक्कड़ कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस कारण गाड़ी में सवार 38 घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों दिव्यांश पुत्र वरिंदर सावी, सुखविंदर पुत्र जोध सिंह दोनों निवासी सरीह नकोदर, छवि पुत्री सावी, महिंदो पत्नी हजारा राम, पलविंदर कौर पत्नी रमेश, हरजीत सिंह पुत्र दर्शन, मंगलजीत सिंह पुत्र देवराज, करण रंधावा पुत्र रमेश, लखबीर सिंह पुत्र मोहन सिंह, सानिया पुत्री रमेश कुमार सभी निवासी चक मगलानी नकोदर पंजाब को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। श्रद्धालु सोमवार को माता ज्वाला जी मंदिर पहुंचे थे। जहां से वह मंगलवार को माता नैना देवी मंदिर में शीश नवाने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, नायब तहसीलदार अंब कमलेश कुमार ने अस्पताल में मरीजों के हाल का जायजा लिया। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पांच-पांच हजार और दो घायलों को ढाई-ढाई हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट्स

डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि संबंधित क्षेत्र की पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि मालवाहक वाहनों में सवार होकर सफर न करें, लेकिन लगातार ऐसे मामले सामने आते हैं। पुलिस कार्रवाई भी करती है, लेकिन लोगों को भी जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed