{"_id":"687114f5f41e85bb0308a266","slug":"people-with-10000-followers-on-instagram-will-promote-the-temple-in-shravan-fairs-una-news-c-93-1-una1002-158920-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: इंस्टाग्राम पर 10000 फॉलोअर्स वाले श्रावण मेलों में करेंगे मंदिर का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: इंस्टाग्राम पर 10000 फॉलोअर्स वाले श्रावण मेलों में करेंगे मंदिर का प्रचार
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को आकर्षित करने को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने उठाया कदम
रील बनाने पर मंदिर ट्रस्ट करेगा धनराशि अदा
अमन शर्मा
भरवाईं (ऊना)। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट श्रावण अष्टमी मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर से जुड़ी रील बनाने के लिए आपको पैसा अदा करेगा। यह उन्हीं इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वालों के लिए होगा जिनके फॉलोअर्स दस हजार से ऊपर होंगे। श्रावण अष्टमी मेले की बैठक के दौरान एसडीएम सचिन शर्मा ने यह निर्णय लिया है ताकि मेले के दौरान मंदिर का प्रचार अधिक से अधिक हो सके। इंस्टाग्राम पर माता रानी के कई ऐसे भक्त हैं जिन्होंने चिंतपूर्णी माता रानी के नाम से अपनी आईडी चलाई हुई है और कई लोगों के 10 से 20000 तक के फॉलोअर्स भी हैं। ऐसे में प्रशासन के इस कदम से ऐसे इंस्टाग्राम चलाने वाले हिमाचल के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। मंदिर के अंदर और बाहर की भीड़ की लाइनों की बढ़िया से बढ़िया वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी पहले भी मंदिर की बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर की लाइव आरती को लेकर प्रचार प्रसार करता रहा है। अब सोशल मीडिया के जरिये ऐसा होगा। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान वीडियो अपलोड करने के साथ मंदिर ट्रस्ट एक वीडियो के 1000 से 2000 तक राशि देगा।