फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People suffering due to severe heat, trouble due to undeclared power cuts in Una

भयंकर गर्मी से निकाला पसीना, अघोषित बिजली कटों से लोग तड़फे

Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
People suffering due to severe heat, trouble due to undeclared power cuts in Una
ऊना। एक तरफ बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया वहीं ऊना में बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी तक जिला ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन

लोगों को दिन में तो भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही रात के समय में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर की हवा लोगों को राहत नहीं दे रही है। एसी भी कमरों को ठंडा करने में हांफने लगे हैं। गौरतलब है कि बुधवार सुबह सूर्य निकलने से पहले ही उमस भरी गर्मी से जिला के लोग व्याकुल हो गए। पसीने से लोग तर-बतर हुए। लोगों ने अपने बाहरी कार्यों को सुबह-सुबह ही निपटा लिया।
विज्ञापन

लोग सुबह से शाम तक घरों में दुबके रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। उन्हेें बार-बार फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की उम्मीद नहीं है। इससे लोग बिना किसी कारण के घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में सीजन के सबसे गर्म दिन और रात को लगे अघोषित कट
जिले में भयंकर गर्मी के बीच बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटों के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर ऊना और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कट लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इससे लोगों में बिजली बोर्ड की कार्य प्रणाली के खिलाफ भारी रोष है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जमकर गुस्सा निकाला। गौरतलब है कि मंगलवार रात और बुधवार को इस गर्मी के सीजन का सबसे गर्म दिन और रात रिकॉर्ड की गई। यहां लोगों को पंखे-कूलर लगाने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। एसी भी कमरों को ठंडा करने के लिए हांफने लगे थे। इसी बीच शहर के लोगों को भयंकर गर्मी के बीच रहना रात गुजारनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर वासियों और आसपास के गांवों के लोगों के बच्चों को झेलनी पड़ी।

बिजली न होने के कारण लोगों को मच्छर काटने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली बोर्ड के एक्सईएन खुशविंद्र सिंह ने कहा कि 132 केवी सब स्टेशन में दिक्कत होने के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने रातभर सब स्टेशन में मरम्मत कार्य कर रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed