फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People struggled with the heat for 16 hours in Pirthipur

Una News: पिरथीपुर में 16 घंटे गर्मी से जूझते रहे लोग

Sun, 01 Jun 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
People struggled with the heat for 16 hours in Pirthipur
बिजली की आंख मिचौनी से जनता परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पिरथीपुर गांव में शनिवार रात्रि 10 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। 16 घंटे बाद रविवार शाम चार बजे बहाल हो पाई। सारा दिन बिजली की आंख मिचौनी से जनता परेशान रही। स्थानीय लोगों राजिंद्र राणा, हैप्पी, सन्नी, अनूप कुमार, दिलबाग सिंह इत्यादि ने बताया कि शनिवार रात्रि दस बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इसे सुबह तक बहाल करने की जगह रविवार शाम 4 बजे सुचारु किया गया। इससे लोग 16 घंटे तक गर्मी और मच्छरों से परेशान होते रहे। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने का रविवार को प्रयास करते रहे लेकिन बार-बार बिजली गुल होती रही और रविवार शाम चार बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। उधर, विद्युत बोर्ड के जेई मुनीष ठाकुर ने बताया कि पिरथीपुर में बिजली लाइन पर एक पेड़ गिर जाने से लाइन को नुकसान पहुंचा। इस वजह से विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। अब बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed