फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People left out of covid vaccination will be find out within three days

तीन दिन में कोविड वैक्सीन की पहली डोज से छूटे लोगों का लगेगा पता

Tue, 24 Aug 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
People left out of covid vaccination will be find out within three days
ऊना में कोविड वैक्सीनेशन अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त राघव शर्मा। - फोटो : Una
ऊना। जिले में तीन दिन में कोविड वैक्सीन के पहले डोज से छूटे लोगों का पता लगाया जाएगा। पंचायत प्रधान, वार्ड पंच और आशा वर्कर परिवार रजिस्टर के हिसाब से ऐसे लोगों का पता लगाएंगे। यह जानकारी डीसी राघव शर्मा ने कोविड 19 वैक्सीनेशन महाभियान के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 31 दिसंबर, 2003 तक या इससे पहले की जन्म तिथि वाले युवाओं को भी कोविड 19 की वैक्सीन लगाने के पात्र होंगे। वे नजदीकी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन डोज लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधान, वार्ड पंच, पंचायत सचिव और आशा वर्कर तालमेल स्थापित कर परिवार रजिस्टर के अनुसार संबंधित पंचायत से ऐसे लोगों की पहचान करें, जिन्होंने अभी तक कोविड 19 वैक्सीन की डोज नहीं ली है। इसके अलावा 31 दिसंबर, 2003 से पहले जन्म लेने वाले युवाओं का भी डाटा तैयार कर उन्हें नजदीकी कोविड वैक्सीन केंद्र पर टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 4,15,380 लोगों को पहली कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 1,37,863 लोगों को दोनों वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना निधि पटेल, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, गगरेट विनय मोदी, एमओएच डॉ. निखिल शर्मा और सभी बीएमओ ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed