फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People got relief from the scorching heat due to rain in Una

ऊना में बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

Thu, 10 Jun 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
People got relief from the scorching heat due to rain in Una
ऊना। जिले में वीरवार शाम बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। बीते कुछ दिनों में गर्मी के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार रात को जिला ऊना का अब तक का सर्वाधिक 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को हुई बारिश के गर्मी के राहत मिलने से साथ-साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। जिेला में वीरवार शाम को हुई बारिश से लोगों ने काफी राहत महसूस की। जिला में बीते कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी के कारण आमजन को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। वीरवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी के चलते लोग घर से बाहर न निकलने को मजबूर हो रहे थे। प्रचंड गर्मी के चलते सुबह करीब 11 बजे के बाद से लोग काफी कम संख्या में घरों से बाहर निकले। जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़ता जा रहा था। वीरवार शाम बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दिलाई।
विज्ञापन

जिले में मक्की की बुआई के लिए भी बारिश लाभकारी बताई जा रही है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस संबंध में मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अब तक का सर्वाधिक 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वीरवार शाम बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कृषि विभाग के उप निदेशक अतुल डोगरा ने बताया कि मक्की की फसल की बुआई के लिए बारिश लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed