फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PEOPLE FEEL HAPPY IN UNA DISTRICT AFTER LONG TIME OF MONSOON RAIN

ऊना में बारिश ने लौटाई ठंडक, उमस से छुटकारा

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
PEOPLE FEEL HAPPY IN UNA DISTRICT AFTER LONG TIME OF MONSOON RAIN
ऊना/दौलतपुर चौक (ऊना)। जिले में शनिवार को लंबे इंतजार के बाद मानसून मेहरबान हुआ और दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिला मुख्यालय के साथ अंब, गगरेट, चिंतपूर्णी, गगरेट और हरोली क्षेत्रों में दिनभर अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन

सुबह से सुहावने हुए मौसम ने लोगों को उमस से छुटकारा दिलवाया। गर्मी से राहत पाकर लोग खुश हैं और कई जगह छोटे बच्चे बारिश में मस्ती करते भी नजर आए। हालांकि कई स्थानों में खड्ड व नाले उफान पर भी आए। इससे लोगों को एक स्थान से दूसरी जगह जाने में थोड़ी-बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना में शनिवार शाम तक 24.6 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह 10:30 बजे भारी बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान सड़कें पानी से लबालब भर गईं और वाहन चालकों को लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। जिला मुख्यालय की सड़कों पर कुछ घंटों के लिए आधा फीट तक पानी जमा हो गया। हालांकि बाद में बारिश कम होने पर पानी धीरे-धीरे नालों के जरिये शहर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत दौलतपुर चौक एवं इससे सटे क्षेत्रों में बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। यहां भारी बारिश से खड्ड और नाले उफान पर रहे और लोगों को आवागमन में दिक्कत आई। कई जगह वाहनों के पहिये थम गए। शनिवार को बरसात की अभी तक की सबसे ज्यादा बारिश से खड्डें और नाले उफान पर आ गए। इससे दौलतपुर चौक-गगरेट मार्ग, दौलतपुर चौक-तलवाड़ा मुख्य सड़क और मरवाड़ी से जोह मार्गों पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा। लोग काफी देर खड्डों में पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए।
रायपुर ग्राम पंचायत के पूर्व उपप्रधान तरसेम सिंह और स्थानीय निवासी सर्वजीत सिंह, त्रिलोक कुमार, सुमित सिंह बताया कि क्षेत्र के खड्डों/नालों में पानी का बहाव इतना तेज था कि अगर गलती से कोई उसकी चपेट में आ जाता तो बचना मुश्किल था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की संवेदनशील खड्डों व नालों पर कॉजवे हटाकर पुल बनाए जाएं।

आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी
बता दें कि मौसम विभाग ने जिले में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो सकता है।
उधर बारिश पड़ने से जिले का अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री गिरकर 31.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कहा कि लोग घर से निकलने से पहले मौसम से जुड़ी सावधानियां जरूर बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed