फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners protest at MC Park over their demands

Una News: पेंशनरों का मांगों को लेकर एमसी पार्क में प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Pensioners protest at MC Park over their demands
प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर किया रोष प्रकट
विज्ञापन

उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त कार्रवाई समिति ऊना ने जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलेभर के पेंशनर प्रदर्शन में भाग लेने के लिए काफी संख्या में पहुंचे। एमसी पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा गया। समिति के समन्वयक हरमेश सिंह राणा ने विभिन्न पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों को संबोधित किया। मांग पत्र में उन्होंने पेंशनरों की पहली जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक लंबित पड़ी ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट व रिवाइज्ड पेंशन का भुगतान करने, पिछले नौ वर्षों से लंबित पड़े 16 प्रतिशत डीए और एरियर का भुगतान करने, लंबित मेडिकल भत्तों का भुगतान करने के लिए बजट का प्रावधान करने, अगस्त से अक्तूबर तक लंबित पड़ी एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का भुगतान करने, पहली जनवरी 2016 से एजी कार्यालय में लंबित पड़े केसों का निपटारा करने से संबंधित मांगें उठाईं। सदस्यों ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि बीते कई वर्षों से अपनी मांगों लेकर हर पटल पर उठा चुके हैं। लेकिन, अभी तक इस पर सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। पेंशनरों को मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इससे पेंशनरों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न पेंशनर संगठन के पदाधिकारियों में प्रेम लाल शर्मा, रमेश चंद शर्मा, राजेश खन्ना, मोहिंद्र सिंह, सुभाष शास्त्री, एमएल वशिष्ट, पीएस राणा, अब्दुल बहाव, अजीत, अशोक धीमान, चमन लाल, जगपाल सिंह, गुरवचन सिंह भट्टी व मेहर सिंह सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed