फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Peace mill workers' strike ends, work begins

पीसमील कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम शुरू

Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Peace mill workers' strike ends, work begins
ऊना। एचआरटीसी पीसमील वर्करों ने शुक्रवार को हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल खत्म होने से परिवहन निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। सरकार से मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद अब इन कर्मचारियों ने दोबारा कार्य शुरू का दिया है। पीसमील कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ऊना डिपो में मरम्मत के लिए बसों को मजबूरन निजी मैकेनिक के पास ले जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार से ऊना डिपो के करीब 28 पीसमील कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए। यह कर्मचारी करीब सप्ताह भर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से केवल 25 नियमित वर्कशॉप कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। कर्मचारियों की कमी के कारण ऊना डिपो प्रबंधन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़
विज्ञापन

रहा था।
सरकार से बातचीत के बाद पीसमील कर्मचारियों की प्रदेश में चल रही हड़ताल को समाप्त कर दिया है। हालांकि पीसमील कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जिले में कोई बस रूट प्रभावित नहीं हुआ लेकिन बसों की मरम्मत का कार्य करवाने के लिए प्रबंधन को निजी मैकेनिक और वर्कशॉप के चक्कर काटने पड़े। इस संबंध में आरएम सुरेश धीमान ने बताया पीस मील कर्मचारी शुक्रवार से अपने काम पर लौट आए हैं। करीब 28 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed