फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Patients upset due to doctors' pendown strike in Una for the second day

ऊना में दूसरे दिन भी डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल से मरीज परेशान

Tue, 29 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Patients upset due to doctors' pendown strike in Una for the second day
ऊना। स्थान क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। दिन मंगलवार सुबह 09.50 बजे। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों का आना जारी है। अस्पताल परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर बने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक हड़ताल के समय में सेवारत हैं। समय सुबह 10.10 ग्राउंड फ्लोर पर पर्ची काउंटर पर मरीज पर्ची कटवाने के लिए कतार में खड़े हैं। 10.30 बजे गायनी ओपीडी के बाहर मंगलवार को महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। चेकअप करवाने के लिए आई महिलाएं गायनी ओपीडी के बाहर लगे बैंच भर जाने के कारण फर्श पर बैठकर ही चिकित्सकों का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

कुछ महिलाओं ने ओपीडी के पास से गुजरने वाले सफाई कर्मचारी को पूछा तो उसने महिलाओं को कहा कि चिकित्सकों की हड़ताल चल रही है पिछले दिन भी चिकित्सक हड़ताल पर थे वह अब 11.30 बजे के बाद ही ओपीडी में बैठेंगे। जनरल ओपीडी के बाहर सुबह 11.10 बजे उपचार के लिए पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टर के ओपीडी में बैठने का इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी का दरवाजा आधा खुला है। चिकित्सकों के इंतजार में बैठे मरीज गर्मी और चिकित्सक न मिलने के कारण काफी परेशान दिखे। अस्पताल में बने कांफ्रेंस रूम में सभी चिकित्सक बैठे हैं। इस दौरान वह आपस में उनकी तरफ से उठाई मांगों पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 11.32 बजे चिकित्सक अपनी-अपनी ओपीडी की तरफ से बढ़ते हैं। ओपीडी के बाहर पहुंचने पर चिकित्सक मरीजों को एक-एक कर बुलाना शुरू करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed