फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Passengers started increasing in corporation buses at 50 percent discount

किराये में 50 प्रतिशत छूट पर निगम की बसों में बढ़ने लगी सवारियां

Fri, 01 Jul 2022 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers started increasing in corporation buses at 50 percent discount
ऊना बस स्टैंड में एचआरटीसी बस में सवार महिलाएं व अन्य। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। स्थान : आईएसबीटी ऊना। समय : दोपहर 12.30 बजे। बस अड्डे के मुख्य गेट पर बसों का आना-जाना जारी है। गेट के मुख्य द्वार पर ही चंडीगढ़ को जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस का परिचालक पर्ची काउंटर पर पर्ची कटवा रहा है। इस बस के पीछे हिमाचल पथ परिवहन की चंडीगढ़ को जाने वाली बस भी चलने के लिए तैयार है। इस बस में महिला यात्री अधिक बैठी हुई नजर आईं।
पूछने पर महिला यात्रियों में स्नेहा, प्रकाशो देवी, तृप्ता, केसरी देवी, मंजू बाला ने कहा कि हिमाचल सरकार ने साधारण बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया माफ किया है। यह एक अच्छा फैसला है, लेकिन अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली निगम की बसों में इस योजना को लागू नहीं किया गया है। सरकार को लंबी दूरी की बसों में भी महिलाओं को किराए में छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन

समय दोपहर 12.45 बजे। बस स्टैंड के काउंटर पर सवारियां अपनी-अपनी बसों को इंतजार कर रही हैं। इस दौरान एचआरटीसी के पेट्रोल पंप की तरफ से काउंटर पर स्थानीय रूटों पर चलने वाली निजी बसों के परिचालक सवारियां ले जाने के लिए आवाजें लगा रहे हैं। निजी बसों में महिलाओं के लिए कोई छूट न होने के कारण महिला सवारियां सरकारी बसों को इंतजार कर रही हैं। ऊना से सोहारी जाने वाले निजी बस में भी महिला सवारियों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच ऊना से धमांदरी जाने वाले वाली निगम की बस भी चलने के लिए तैयार है। इस बस में महिला यात्रियों की संख्या अधिक है। बस स्टैंड पर स्थानीय रूटों पर निगम की बसों के बजाय निजी बसें अधिक चलती हैं। ऐसे में निजी बसों में महिलाएं तय किराये के साथ ही सफर कर रही हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक ऊना सुरेश धीमान ने कहा कि एचआरटीसी की स्थानीय रूटों पर महिलाओं का 50 प्रतिशत कम किराया लग रहा है। यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए निगम प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed