{"_id":"67f7ca50c590ca5d2300bd7c","slug":"participants-showed-their-talent-in-the-audition-of-state-level-haroli-utsav-2025-una-news-c-93-1-una1002-151011-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दिखाए जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दिखाए जौहर
विज्ञापन
हरोली उत्सव के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत डीपीआरओ
पड़ोसी राज्य पंजाब से आए कलाकारों ने भी दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन वीरवार को संपन्न हो गए। समूर कलां स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में हुए तीन दिवसीय ऑडिशन में ऊना जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य पंजाब से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि राज्यस्तरीय हरोली उत्सव का आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में प्रदेश और देश के कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा से होगा। इसका उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उत्सव को पूरी भव्यता और जन सहभागिता के साथ आयोजित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिन्होंने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हमारा प्रयास है कि राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 को एक यादगार आयोजन बनाया जाए।
लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद राज्यस्तरीय हरोली उत्सव का आयोजन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति और मार्गदर्शन से पुनः संभव हो सका है।