फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Partial amendment in the delimitation of Ward 5 Dhundla and Ward 8 Chatra of Zila Parishad Una

Una News: जिला परिषद ऊना के वार्ड पांच धुंदला और वार्ड आठ चताड़ा के परिसीमन में आंशिक संशोधन

Wed, 30 Jul 2025 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Partial amendment in the delimitation of Ward 5 Dhundla and Ward 8 Chatra of Zila Parishad Una
रिट सतरूखा गांव पुनः ग्राम पंचायत हटली केसरू में शामिल
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग की अंतिम अधिसूचना जारी न होने से किया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के तहत जिला परिषद ऊना के वार्ड संख्या 5 (धुंदला) एवं वार्ड संख्या 8 (चताड़ा) के परिसीमन में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में शुद्धिपत्र बुधवार को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। नगर पंचायत बंगाणा घोषित होने के पश्चात ग्राम पंचायत हटली केसरू के गांव रिट सतरूखा को जिला परिषद परिसीमन से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, शहरी विकास विभाग की अंतिम अधिसूचना जारी न होने के कारण इस गांव को पुनः ग्राम पंचायत हटली केसरू में शामिल कर लिया गया है। इस संशोधन के अनुसार जिला परिषद वार्ड 5 (धुंदला) में अब 16 ग्राम पंचायतें धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, सुकड़ियाल, चमियाड़ी, सिहाणा, हटली केसरू, जसाणा, डोहगी, मलांगड़, धतोल, लठियाणी, तनोह, ढियूंगली और बुधान शामिल होंगी। जनगणना 2011 के अनुसार इनकी कुल जनसंख्या 25,007 है तथा ये पंचायत समिति बंगाणा के अधीन आती हैं। इसी प्रकार जिला परिषद वार्ड 8 (चताड़ा) में संशोधन करते हुए इसका नाम भी वार्ड 8 चताड़ा कर दिया गया है। इस वार्ड में अब टब्बा, चताड़ा, बसोली, मदनपुर, लमलैहड़ी, डंगोली, समूरकलां, बरनोह, जनकौर, अबादा बराना और सुनेहरा ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इनकी कुल जनसंख्या 18,514 (जनगणना 2011) है और ये पंचायत समिति ऊना के अधीन आती हैं। जिला परिषद ऊना में कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें पंचायत समिति अंब, बंगाणा और गगरेट में तीन-तीन और हरोली और ऊना में चार-चार वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed