{"_id":"68208e234bc63b496b0f90ec","slug":"panic-due-to-truck-trolley-collision-at-midnight-una-news-c-93-1-una1002-153494-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आधी रात को ट्रक-ट्राले की भिड़ंत से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आधी रात को ट्रक-ट्राले की भिड़ंत से दहशत
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते धमाके से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा क्षेत्र में शनिवार मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे मुबारिकपुर-दौलतपुर सड़क पर लकड़ी से लदे ट्राले और विपरीत दिशा से आ रहे तूड़ी से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के इलाकों में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इससे लोग नींद से जागकर बाहर निकल आए। अचानक हुए धमाके से लोग घबरा गए। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते रात को धमाके से लोग सहम गए। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें राहत की सांस ली। यह आवाज किसी सैन्य गतिविधि की नहीं, बल्कि सड़क हादसे की थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ अनिल उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है और दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। लिहाज़ा पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।