फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat secretary suspended, orders for departmental inquiry

पंचायत सचिव निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary suspended, orders for departmental inquiry
ऊना। रिश्वत लेने के आरोपी पंचायत सचिव ईसपुर को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। इसके साथ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए। वहीं, दो दिन के रिमांड के बाद विजिलेंस ने आरोपी पंचायत सचिव को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बीते मंगलवार को ईसपुर पंचायत सचिव को विजिलेंस टीम ने एक शिकायत पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन

आरोपी पंचायत सचिव ईंट कारोबार के लिए एनओसी की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत व्यक्ति ने विजिलेंस में कर दी। आरोपी को विजिलेंस ने घालूवाल में दबोचा था। आरोपी को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर भेजा गया था। जहां आरोपी से पूछताछ की गई। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने आरोपी को कोर्ट से 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड में आरोपी से पूछताछ कर ली गई है। वहीं, एडीसी ऊना डा. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed