फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat community center will be built in Gondpur Jaichand with 1.14 crore

Una News: 1.14 करोड़ से बनेगा गोंदपुर जयचंद में पंचायत सामुदायिक केंद्र

Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Panchayat community center will be built in Gondpur Jaichand with 1.14 crore
गोंदपुर जयचंद में पंचायत सामुदायिक केंद्र का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  शिलान्यास के दौरा
उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास
विज्ञापन

तालाब के सौंदर्यीकरण और मोक्षधाम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को गोंदपुर जयचंद ग्राम पंचायत में लगभग 1.14 करोड़ की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रथम चरण के तहत 35 लाख की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है। यह भवन गांव के लोगों के लिए पंचायत स्तरीय बैठकों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास, स्थानीय अर्थव्यवस्था के सशक्तीकरण और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठा रही है। पंचायतों में आधारभूत संरचना की मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य पर एक करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से उनके पुनरुद्धार के कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने 75 लाख से किए जा रहे मोक्षधाम विस्तार कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार स्थलों की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण मानवीय गरिमा से जुड़ा विषय है, जिस पर सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed