फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pali Eleven Jindbadi defeated Bathu in the final.

Una News: पाली इलेवन जिंदबड़ी ने फाइनल में बाथू को हराया

Sun, 11 Jan 2026 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Pali Eleven Jindbadi defeated Bathu in the final.
रविवार को प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। बीबीटी क्लब बाथू की ओर से आयोजित एक सप्ताह के क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पाली इलेवन जिंदबड़ी ने बाथू को 52 रन से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाली इलेवन ने 145 रन बनाए। जवाब में बाथू 93 रन पर ऑल आउट हो गई।
फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए रॉकी राणा को बेस्ट बॉलर और हरफनमौला प्रदर्शन के लिए श्रोणक चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रोणक ने 36 रन और 3 विकेट लिए, जबकि रॉकी ने 34 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले संदीप बुमरा को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विजेता पाली इलेवन को 31,000 रुपये और उपविजेता बाथू को 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। समारोह में ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह और जिला परिषद सदस्य कमल सैनी मौजूद रहे। आयोजकों में प्रदीप राणा, गोरी राणा, शुभ राणा, जसविंदर, सन्नी राणा, रोहन राणा, दीपू और राहुल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed