फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Palakwah gets 35 extra beds in ten days

10 दिन के भीतर पालकवाह में 35 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था

Mon, 10 May 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Palakwah gets 35 extra beds in ten days
ऊना। पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए बनाए मेक शिफ्ट अस्पताल में 35 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था 10 दिन के भीतर की गई है। सभी बेडों पर ऑक्सीजन की सप्लाई भी मिलेगी।
विज्ञापन

पालकवाह में कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन युक्त 51 बेड पहले से उपलब्ध हैं। अब 35 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। इसके बाद अब पालकवाह में 86 बेड हैं। जिले के पालकवाह और हरोली को मिलाकर अब कोरोना संक्रमितों के लिए 131 बेड की व्यवस्था हो गई है। इनमें से अभी तक 82 बेड मरीजों के लिए उपयोग किए जा रहे हैं, जबकि 49 खाली हैं। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पंडोगा में भी 200 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला ऊना में ऑक्सीजन की भी पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। जिला में अभी 150 ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता रहती है, जबकि गगरेट के ऑक्सीजन प्लांट में 300 सिलिंडर का बफर स्टॉक है। इसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए एक टीम जिला का दौरा करेगी। प्रदेश सरकार ने ऊना में प्लांट लगाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन निरंतर हालात में नजर बनाए है। कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। कोविड टेस्ट की रिपोर्ट में हो रही देरी को देखते हुए जिला ऊना में एक आरटीपीसीआर लैब भी स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इस पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed