फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Paddy purchase stalled for three hours due to lack of shed, farmers upset

शेड न होने से तीन घंटे ठप रही धान की खरीद, किसान हुए परेशान

Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase stalled for three hours due to lack of shed, farmers upset
टकारला में धान की खरीद करते हुए। - फोटो : Una
ऊना। स्थान धान खरीद मंडी टकारला। समय दोपहर 2.15 बजे। धान बेचने के लिए किसान टकारला मंडी में पहुंच रहे हैं। धान मंडी के बाहर कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े हैं। इन पर बारिश से बचने के लिए तिरपाल डाले गए हैं। धान मंडी में एफसीआई और एपीएमसी के अधिकारी मजदूरों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। धान बेचने के लिए त्यूड़ी के एक किसान अपनी फसल को लेकर पहुंचता है। धान बेचने से पूर्व एफसीआई के अधिकारियों की तरफ से नमी की जांच की जाती है। जिसमें उक्त फसल सही पाई जाती है।
विज्ञापन

आसमान में बादल छाने व हल्की बारिश होने के चलते धान की खरीद को रोक दिया जाता है। खरीद रुकने के कारण किसान मंडी के आसपास बने शेड में इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 2.40 धान खरीद मंडी के बाहर एक ट्राली पर तीन किसान बैठे हैं। इन किसानों का कहना है कि मंडी में काफी सुविधाओं की कमी है। इस दौरान किसानों ने बताया कि धान की फसल को नमी व बारिश से बचाकर रखना पड़ता है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि धान मंडी में मजदूरों की भी कमी है जिससे खरीद का कार्य जल्द नहीं हो पाता है। दोपहर तीन बजे एफसीआई व एपीएमसी के अधिकारी किसानों को फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डालने की अपील करते हुए दिखे। बारिश के चलते करीब तीन घंटे तक धान खरीद की प्रक्रिया बंद रही। इस संबंध में एपीएमसी ऊना के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि मंडी में शेड डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही किसानों को शेड की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से बिक नहीं पाई फसल: प्रवीण
किसान प्रवीण ने कहा कि दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी फसल की खरीद नहीं हो पाई है। धान मंडी में मजदूरों की कमी है। इसके अलावा शेड भी मंडी में नहीं बना है जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
मंडी में व्यवस्थाओं की कमी: राजेश कुमार
ऊना से टकारला धान मंडी में पहुंचे किसान राजेश कुमार ने बताया कि मंडी में शेड होना बहुत जरूरी है। जिस प्रकार से इन दिनों मौसम खराब चल रहा है किसानों को शेड न होने के कारण तिरपाल डालकर अपनी फसल को बचाना पड़ रहा है।
ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया से भी हो रही परेशानी: देवेंद्र
टकारला धान मंडी में पहुंचे किसान देवेंद्र ने बताया कि जिला में पहली बार एफसीआई की तरफ से धान की खरीद की जा रही है। सरकार का यह एक अच्छा प्रयास है, लेकिन ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग होने के कारण कम पढ़े लिखे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

सुविधाओं की तरफ भी दिया जाए ध्यान: रामलाल
त्यूड़ी के किसान रामलाल ने कहा कि टकारला में धान मंडी खुलने का फैसला बेहतरीन है। किसान इसका स्वागत करते हैं। दूसरी तरफ प्रशासन को मंडी में व्यवस्थाएं बनाने, शेड, ठहरने के लिए प्रबंध भी होना चाहि। किसानों को रात के समय काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed