फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Oxygen plant will be shifted from Palakwah to Mother-Child Hospital

Una News: पालकवाह से मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होगा ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be shifted from Palakwah to Mother-Child Hospital
नए भवन में मरीजों को मिलेगी हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा
विज्ञापन

100 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल में चलेगा सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन प्लांट
आशुतोष डोगरा
ऊना। पालकवाह में हजारों कोरोना मरीजों को सांसें देने वाले ऑक्सीजन प्लांट को जिला मुख्यालय स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इससे लबें समय से पालकवाह में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट का भी उचित प्रयोग हो सकेगा।
क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बने मातृ-शिशु अस्पताल को हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा जाएगा। मातृ-शिशु अस्पताल में इन दिनों सेंट्रल एसी और अग्निशमन यंत्रों को स्थापित करने का कार्य चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए इस कार्य के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट से भी नए भवन को जोड़ऩे का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि फीटिंग से संबंधित कार्य पूरा होने के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित फीटिंग का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। मातृ-शिशु अस्पताल के 100 बेड को हाई फ्लो ऑक्सीजन के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि तीमारदारों को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

बात दें कि कोरोना काल के बाद से पालकवाह में स्थापित किए गए हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट का अभी तक कोई प्रयोग नहीं हो रहा था। इस प्लांट को स्थापित करने के लिए करीब 90 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया था। कोरोना काल बीत जाने के बाद इस इस प्लांट को पालकवाह से किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कई योजनाएं बनीं। बावजूद इसके कोई योजना सिरे नहीं चढ़ पाई, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ उक्त प्लांट को मातृ शिशु अस्पताल भवन के साथ जोड़ने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
पालकवाह में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया जाना है। इसे लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। जल्द ही प्लांट को मातृ-शिशु अस्पताल के पास लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed