फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Oxygen Plant to be established in Una Hospital by the end of September

क्षेत्रीय अस्पताल में सितंबर माह के अंत तक स्थापित होगा पीएसए प्लांट

Tue, 24 Aug 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Oxygen Plant to be established in Una Hospital by the end of September
ऊना अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : Una
ऊना। जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में सितंबर के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में एक हजार एलपीए का प्लांट स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इस प्लांट से अस्पताल में 24 घंटे 80 बेड को हाई फ्लो ऑक्सीजन मिलेगी। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
अस्पताल में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस समय में क्षेत्रीय अस्पताल में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है। इस कारण से सिलिंडर से ही मरीजों को ऑक्सीजन देकर उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने जगह-जगह ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पहुंच चुका है। सितंबर में यह प्लांट काम करना शुरू कर देगा। बता दें कि जिले के सभी डीसीएचसी को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा जा रहा है ताकि आने वाले समय में कोई दिक्कत न हो।

बच्चों के वार्ड से जुड़ेगा ऑक्सीजन प्लांट
क्षेत्रीय अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट को कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते बच्चों के लिए बनाए विशेष वार्ड को भी हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा जाएगा। एक हजार एलपीए का ऑक्सीजन प्लांट लगने से बच्चों के लिए बनाए विशेष वार्ड के 30 बेड को हाई फ्लो की ऑक्सीजन के जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed