{"_id":"61a7178bdbaa9a1797287e48","slug":"oxygen-facility-will-now-be-available-in-the-infant-ward-for-24-hours-una-news-sml391945069","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु वार्ड में अब 24 घंटे मिलेगी ऑक्सीन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु वार्ड में अब 24 घंटे मिलेगी ऑक्सीन की सुविधा
विज्ञापन
Oxygen facility will now be available in the infant ward for 24 hours
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही एसएनसीयू यूनिट को हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ दिया गया है। इससे बच्चों के वार्ड में अब 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। इससे अब बच्चों को यूनिट में उपचार के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाने की समस्या से भी छुटकारा मिल गया है।
अस्पताल में लगे एक हजार एलपीए के ऑक्सीजन प्लांट को पहले कोरोना के मरीजों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड से जोड़ा गया था।
अस्पताल प्रबंधन ने अब ऑक्सीजन प्लांट से बच्चों के एसएनसीयू वार्ड के साथ भी जोड़ दिया है। इससे पूर्व क्षेत्रीय अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। इस कारण से सिलिंडर से ही बच्चों को ऑक्सीजन देकर उपचार किया जाता था।
अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट से अन्य वार्डों में भी करीब 140 हाई फ्लो ऑक्सीजन के कनेक्शन दिए गए हैं। इससे जरूरतमंद मरीजों को भी इसका लाभ मिल रहा है। इसके अलावा कोविड के खतरे के चलते बच्चों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड को पहले ही ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ दिया गया है। जिससे कोरोना संक्रमित गंभीर बच्चों को सही प्रकार से ऑक्सीजन की सुविधा मिल सके। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि बच्चों के एसएनसीयू वार्ड को पूरी तरह से हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ दिया गया है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
---
बिजली जाने पर भी मिलती रहेगी ऑक्सीजन
क्षेत्रीय अस्पताल में लगे आधुनिक पीएसए प्लांट को जरनेटर के साथ भी जोड़ा गया है। अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बंद होने पर भी मरीजों को हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा मिलती रहेगी। इससे आपातकाल में मरीजों की जान बचाने में भी लाभ मिलेगा।