फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Organized development-related activities at the fair.

Una News: मेले में करवाईं विकास से संबंधित गतिविधियां

Fri, 19 Jun 2026 04:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
Organized development-related activities at the fair.
चौकीमन्यार में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के गांव चौकीमन्यार में आंगनबाड़ी केंद्र बडूही के कश्यारी सेंटर और चौकीखास-1 के सहयोग से ‘समर रेडीनेस मेला-1’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यवेक्षक मधु सुमन ने की। मेले का मकसद तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करना और अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास एवं सीखने की प्रक्रिया से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, बच्चों के अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सात विषय आधारित स्टॉल लगाए गए। इनमें पंजीकरण, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणितीय पूर्व तैयारी और सामाजिक एवं भावनात्मक विकास से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम की एंकर अनीता कुमारी ने बच्चों को विभिन्न रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में शामिल किया। साथ ही अभिभावकों से मेले के संबंध में फीडबैक भी ली गई। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए अपने सुझाव और विचार फीडबैक चार्ट पर दर्ज किए तथा इसे बच्चों के विकास और विद्यालयी तैयारी के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता कुमारी, अमन कुमारी, मीना कुमारी, आशा देवी, पायल, रितिका चौधरी, रेनू कुमारी, जिनते बीबी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed