फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Opposition to setting up shops in Chintpurni Mahotsav

Una News: चिंतपूर्णी महोत्सव में दुकानें लगाने का विरोध

Sun, 08 Sep 2024 02:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Opposition to setting up shops in Chintpurni Mahotsav
अंब(ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में दुकानें लगाए जाने के विरोध में अंब व्यापार मंडल ने रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में मेला आयोजन समिति के संयोजक एसडीएम अंब विवेक महाजन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

एक तरफ 14 सितंबर से अंब खेल मैदान में माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, तो दूसरी तरफ स्थानीय व्यापारियों ने इसे अंब के दुकानदारों के लिए नुकसानदायक बताते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया है। शनिवार को अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार की अगुवाई में व्यापारियों ने अंब बाजार में रोष प्रदर्शन किया और महोत्सव में व्यापारिक गतिविधियों को न किए जाने को लेकर एसडीएम अंब को ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार का कहना है कि महोत्सव का कोई विरोध नहीं है। केवल दुकानें लगाए जाने का विरोध है। इससे दुकानदारों का नुकसान होगा। लगभग 300 दुकान वहां लगेंगी। हम लोग टैक्स देते हैं, जबकि मेले में बाहरी व्यापारी आएंगे, जो सामान बेचकर चले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंब बाजार में लगभग सत्रह सौ दुकान हैं, जिनमें लगभग पांच हजार लोग काम करते हैं। जो कि मेले में व्यापारिक गतिविधियों से प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि अगर मेले के लिए व्यापारिक गतिविधियों की अनुमति प्रदान की गई तो व्यापार मंडल हड़ताल पर उतर आएगा और वहां धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


महोत्सव की उगाही पर श्वेत पत्र करे जारी
भाजपा ने लोगों से उगाही किए जाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर भाजपा ने लोगों से उगाही किए जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा ने मेले में व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति को स्थानीय दुकानदारों के लिए नुकसानदायक बताया है। जिला भाजपा अध्यक्ष एचं पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि श्री माता चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर जो कांग्रेस नेता सफाई दे रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि चंबा, मंडी, कुल्लू तथा अन्य स्थानों पर जहां ऐसे महोत्सव होते हैं। उसका समय निश्चित होता है, लेकिन अंब में ऐसा नहीं है। जिन चीजों से जनता प्रभावित हो। उसका कांग्रेस को जवाब तो देना होगा। उन्होंने महात्सव को लेकर कुछ सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के लिए कुल कितना खर्च अनुमानित है और कितनी उगाही की गई है। इसका श्वेत पत्र जारी किया जाए। जिस कंपनी को इसके लिए एग्रीमेंट किया गया है। वह हिमाचल प्रदेश से बाहर की है तथा बाजार लगाने वाले लोग भी उसी कंपनी के हैं। स्थानीय व्यापारियों को इसके लिए क्या मिलेगा। अन्य जिलों में महोत्सवों में वहां के पुजारियों तथा कामगारों के सम्मान और प्रोत्साहन राशि वितरित की जाती है। उसी तर्ज पर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के बारह सौ बारीदारों, पुजारियों तथा अन्य संबंधित लोगों को प्रोत्साहन राशि सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को अधिमान दिया जा रहा है। श्री माता चिंतपूर्णी के अधूरे पड़े हैलीपैड बनाने को बाकी राशि कब प्रदान की जाएगी। चिंतपूर्णी से अमलैहड़-कुनेरन रेलवे स्टेशन वाया धलवाड़ी सड़क के निर्माण को राशि दी जाएगी। क्या चरणपादुका तथा अन्य स्वीकृत भवनों का काम शुरु होगा। क्या चिंतपूर्णी ट्रस्ट में मनोनीत सदस्यों को उच्च न्यायालय अनुसार चुना जाएगा। क्या चिंतपूर्णी मंदिर के बारीदारों का शेयर का कोई उचित न्याय किया जाएगा।



फोटो कैप्शन: अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed