{"_id":"69d949c9e30354b6f5095bc7","slug":"operation-theatre-facility-will-be-available-in-bangana-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-187702-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा अस्पताल में मिलेगी ऑपरेशन थियेटर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा अस्पताल में मिलेगी ऑपरेशन थियेटर सुविधा
Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रसाउंड और कैंटीन की सुविधा शुरू होने के बाद ऑपरेशन थियेटर के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज हो गए हैं।
अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में चल रही माइनर ओटी के विस्तार को लेकर भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
नागरिक अस्पताल बंगाणा में जल्द ही ऑपरेशन थियेटर सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को छोटे-बड़े ऑपरेशन के लिए अब क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने भवन में ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए जरूरी उपकरण भी जल्द लगाए जाएंगे।
अस्पताल भवन में ऑपरेशन थियेटर के लिए स्थान पहले से निर्धारित है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब वहां जरूरी मशीनें, ऑपरेशन टेबल, लाइट, ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम और अन्य उपकरण स्थापित किए जाएंगे। उपकरण लगने के बाद विभाग की ओर से स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी।