फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   only emergency cross the bordor

केवल आपातकाल में लांघ सकेंगे बार्डर : डीसी

Thu, 23 Apr 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
only emergency cross the bordor
ऊना। आपातकाल परिस्थितियों को छोड़कर अंतर जिला व अंतरराज्यीय आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध है। उपायुक्त संदीप कुमार ने फिर से स्पष्ट किया है कि केवल आपात स्थिति में जिला के डीएम ही पास जारी करने को अधिकृत हैं। जिला ऊना में इसके लिए डीडीएमए के आपात नंबर 1077, ई-पास के माध्यम से भी परमिट हासिल किए जा सकते हैं। ई-पास के लिए आवश्यक कागजात भी जरूर होने चाहिए।
विज्ञापन

ऊना में प्रेस वार्ता के दौरान डीसी संदीप कुमार ने कहा कि सामान की ढुलाई में लगे वाहनों को किसी प्रकार के कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर रखे हैं। डीसी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं, सरकारी दफ्तर, बैंकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस सेक्टर के आफिस को खोलने पर उनके कर्मचारियों के आई-कार्ड ही कर्फ्यू पास के तौर पर मान्य होंगे, लेकिन यह सिर्फ ऑफिस के कार्य के लिए ही होगा। अकारण घूमने के लिए आई-कार्ड प्रयोग करता हुआ कोई पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
फसल की कटाई पर रोक नहीं
डीसी ने कहा कि जिला ऊना में कहीं भी फसल कटाई या खेतों में काम करने पर कोई रोक नहीं है। इसे लेकर व्यवस्थाओं के अनुरूप किसानों को काम करना होगा। कई जगहों पर कुछ कठिनाइयां जरूर हैं, जिनको हल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बफर क्वारंटीन से भेजे जाएंगे लोग
उपायुक्त ने कहा कि बफर क्वारंटाइन सेंटर में पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों के व्यक्तियों को रखा गया है, जिनमें से कई लोग 14 दिन की अवधि को पूरा कर चुके हैं। संबंधित डीएम के साथ इन व्यक्तियों की घर वापसी के लिए पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

नमाजियों के लिए विशेष व्यवस्था
उन्होंने कहा कि बफर क्वारंटाइन सेंटर में कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग भी हैं और आने वाले रमजान माह को देखते हुए उनके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
इनसेट
सभी 45 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव: सीएमओ
ऊना। जिला ऊना से बुधवार को भेजे गए सभी 45 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस संबंध में सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक जिला ऊना के कुल 567 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोलह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 8 का इलाज सफलतापूर्वक किया जा चुका है और वह कोरोना के संक्रमण से बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed