फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Only 40.8% students reached 183 schools on the first day

पहले दिन 183 स्कूलों में 40.8 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे

Mon, 02 Aug 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Only 40.8% students reached 183 schools on the first day
रायंसरी स्कूल। शाम तीन बजे छुट्टी के बाद लाइन में स्कूल से घर जाते विद्यार्थी। - फोटो : Una
ऊना। स्कूल खुलने के पहले दिन सोमवार को जिले में 40.8 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके साथ आधे से ज्यादा विद्यार्थी कोरोना महामारी के डर से स्कूल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

जिला ऊना में स्कूल खुलने के पहले दिन सिर्फ 7511 विद्यार्थियों ने ही कक्षा लगवाई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में 10वीं से जमा दो तक 18406 विद्यार्थी हैं। इसमें कक्षा 10वीं में कुल 5150 में से 2245 विद्यार्थियों ने स्कूल में उपस्थिति दर्ज करवाई। जो कुल संख्या का 40 प्रतिशत है। इसके साथ जमा एक में कुल 7515 में से 2834 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। जो कुल संख्या का 37.7 प्रतिशत है। वहीं कक्षा जमा दो में कुल 5741 में से 2432 विद्यार्थियों ने कक्षा लगवाई। जो कुल संख्या का 43 प्रतिशत है। इसके साथ शिक्षक अन्य विद्यार्थियों को भी स्कूल में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना से बचाव की तैयारियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों से कोरोना का डर निकल सके।
विज्ञापन

वहीं शिक्षकों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई से धीरे-धीरे ऑफलाइन पढ़ाई की तरफ लेकर आएं। विद्यार्थी लंबे समय से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों में एसओपी के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ स्कूल प्रबंधनों ने विभागीय निर्देशानुसार माइक्रो प्लान तैयार कर विद्यार्थियों को कोविड से पूरी सुरक्षा दी। इसके साथ स्कूल में हैंड सैनिटाइज के लिए ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीनें भी लगाई जा रही है। इसका विद्यार्थियों व स्कूल प्रबंधनों को लाभ मिलेगा।

कन्या स्कूल ऊना में कक्षा में बैठी छात्राएं।

कन्या स्कूल ऊना में कक्षा में बैठी छात्राएं।- फोटो : Una

रायंसरी स्कूल में अध्यापकों से कोविड से बचाव को लेकर फीडबैक लेते उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र ?

रायंसरी स्कूल में अध्यापकों से कोविड से बचाव को लेकर फीडबैक लेते उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र ?- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed