{"_id":"6a46b6a3f397f4e8520e4210","slug":"online-application-for-admission-in-pg-first-semester-from-6th-una-news-c-93-1-una1026-197159-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन छह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन छह से
Fri, 03 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एमए (हिंदी, अंग्रेजी), एमकॉम एवं पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छह से 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्रथम सेमेस्टर की काउंसलिंग 22 एवं 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी जबकि प्रथम मेरिट सूची 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 25 से 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। इसके उपरांत रिक्त सीटों के लिए द्वितीय मेरिट सूची 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित पीजी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। प्राचार्य प्रो. रेखा ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है।