{"_id":"6877b04affd60975ab03c63d","slug":"one-arrested-with-12-grams-of-chitta-una-news-c-93-1-una1002-159380-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 12 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 12 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में मिला आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 ग्राम नशीला पाउडर (चिट्टा) बरामद किया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने की।इंस्पेक्टर शर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान सेक्टर चार संपर्क मार्ग पर एक युवक संदिग्ध हालात में नजर आया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और अपनी जेब से एक प्लास्टिक का लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और गहनता से पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से वह लिफाफा बरामद किया गया, जिसमें 12 ग्राम नशीला पाउडर मिला। पुलिस ने आरोपी कार्तिक निवासी 488-89 ब्लाॅक जी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि उससे गहनता से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।