फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On the second day of Chaitra Navratri, 8000 devotees offered prayers at Maa Chintpurni.

Una News: चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां चिंतपूर्णी में 8000 भक्तों ने नवाया शीश

Thu, 11 Apr 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Chaitra Navratri, 8000 devotees offered prayers at Maa Chintpurni.
मां के दरबार रही चहल-पहल, उपायुक्त ने किया प्रबंधों का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को पहले नवरात्र की तुलना में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ मां के दरबार में देखने को नहीं मिली। सुबह तड़के चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए गए थे। हालांकि मां के दरबार में भक्तों की चहल-पहल सारा दिन बनी रही, लेकिन श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों के लिए ज्यादा समय नहीं लगा। शाम पांच बजे तक 8000 भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाया।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल भी दोपहर के समय चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दरबार में माथा टेका और मेले में किए प्रबंधों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मंदिर ट्रस्ट के तहत आने वाली तीन पंचायतों के स्थानीय लोगों को नवरात्रों के दौरान सुबह सात से साढ़े सात के बीच आधार कार्ड दिखाकर लिफ्ट से मंदिर जाने के आदेश भी मंदिर अधिकारी को दिए। चिंतपूर्णी मंदिर में पूर्व सैनिकों और होमगार्ड का कार्य व्यवस्था बनाने में काफी बेहतर दिख रहा है।
विज्ञापन

जतिन लाल ने कहा कि चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र सुचारू रूप से चले हुए हैं। सुरक्षाकर्मी व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी दे रहे हैं। जिलाधीश ने कहा कि दूसरे नवरात्र में भीड़ इतनी ज्यादा नहीं है, लेकिन आने वाले नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ सकती है। इस मौके पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, एसडीओ आरके जसवाल, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिंदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को नहीं मिल रही लिफ्ट सुविधा
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पास की श्रद्धालुओं को सुविधा दी गई है, लेकिन पिछले एक साल से स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिफ्ट से मंदिर जाने की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन कोई प्रबंध नहीं कर पाया। यहां रोजाना मंदिर जाने वाली महिलाएं और स्थानीय दुकानदार भीड़ वाले दिन काफी परेशान होते हैं। लोगों को स्थानीय होने के नाते मंदिर जाने की कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई। कई बार स्थानीय लोग प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि बुधवार को उपायुक्त ऊना के निर्देशों के बाद यह सुविधा शुरु होने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed