फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On the occasion of Maha Ashtami, people worshipped girls.

Una News: महा अष्टमी के मौके पर लोगाें ने किया कन्या पूजन

Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Maha Ashtami, people worshipped girls.
ऊना। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महा अष्टमी के दिन जिले भर में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर मां दुर्गा की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया। कन्याओं के चरण धोकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद खिलाया गया। कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी भेंट किए। लोगों का मानना है कि महा अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर कई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई मंदिरों में विशेष सजावट की गई और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। जिला मुख्यालय सहित अंब, गगरेट, बंगाणा व हरोली उपमंडलों में महा अष्टमी को लेकर लोगों ने अपने अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed