फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   On the fifth day of Ashtami fair, 32 thousand devotees paid obeisance

Una News: अष्टमी मेले के पांचवें दिन 32 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
On the fifth day of Ashtami fair, 32 thousand devotees paid obeisance
लाइनों में खड़े होकर मंदिर जाने के लिए खड़े  श्रद्धालुओं । संवाद
दिनभर खुशगवार मौसम से श्रद्धालुओं को गर्मी और उमस से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी दरबार में चल रहे सावन अष्टमी मेले के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि इस दिन करीब 32,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए होटल जगदम्बे से भी आगे निकल गईं। दिनभर मौसम खुशगवार बना रहा। सुबह हल्की बारिश हुई और शाम को भी बारिश के आसार बने रहे, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी और उमस से राहत मिली। यातायात कर्मियों को भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने में काफी मेहनत करनी पड़ी। जैसे-जैसे मेला आगे बढ़ रहा है, लंगरों की संख्या में भी इज़ाफा हो रहा है। चिंतपूर्णी से शीतला माता मंदिर तक कई स्थानों पर लंगर लगाए जा चुके हैं। निकटवर्ती जलो दी बढ़-बदमाना रोड पर श्रद्धालुओं ने पींगे डाली हुई हैं, जहां हजारों श्रद्धालु झूलते देखे जा सकते हैं।रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह मेला श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed