{"_id":"686925c7cc5661d06d0f2c00","slug":"now-the-train-for-haridwar-will-run-from-amb-andaura-instead-of-una-una-news-c-93-1-una1002-158305-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरिद्वार के लिए अब ऊना के बजाय अंब अंदौरा से चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरिद्वार के लिए अब ऊना के बजाय अंब अंदौरा से चलेगी ट्रेन
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रूट में किया विस्तार
चिंतपूर्णी धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी होगी सुविधाजनक
सात जुलाई से होगी शुरू, भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब-ऊना रेलवे स्टेशन से हरिद्वार तक चलने वाली ट्रेन सेवा का विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन ऊना के बजाय अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलेगी। सात जुलाई से यह ट्रेन अंब अंदौरा स्टेशन से दोपहर 1:25 बजे चलेगी और ऊना से पुराने समयसारिणी के हिसाब से ही 2:10 बजे रवाना होगी। यह निर्णय खासतौर पर ऊना जिले के अंब और गगरेट उपमंडल के लोगों के लिए राहत भरा है। अब सैकड़ों लोग सीधे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरिद्वार जैसे धार्मिक नगरी के लिए ट्रेन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही यह सुविधा चिंतपूर्णी धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सुविधाजनक होगी। अंब अंदौरा स्टेशन इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बेहद समीप है। भाजपा ने इस सुविधा के विस्तार के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया है। जिला भाजपा नेताओं ने इसे क्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जिला मुख्यालय ऊना से उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई थी, जो इंदौर तक चलती है। अब अंब अंदौरा से हरिद्वार तक ट्रेन सेवा के विस्तार से यह साफ है कि क्षेत्र को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय की ओर से लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इस निर्णय से न सिर्फ धार्मिक यात्राएं आसान होंगी, बल्कि अंब और गगरेट क्षेत्र के नागरिकों के लिए उत्तर भारत के प्रमुख शहरों तक आवागमन भी सुलभ होगा, जिससे पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, प्रदेश सचिव सुमित शर्मा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा वा मनोहर लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर, युवा नेता अरुण कौशल ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। नंगल रेलवे स्टेशन के सहायक अधीक्षक राजवीर रंजन का कहना है कि ट्रेन नंबर 6451164512 हरिद्वार ऊना, हिमाचल हरिद्वार पैसेंजर वाया सरहिंद जक्शन का जिला ऊना के अंब अंदौरा तक विस्तार किया गया है। सात जुलाई से यह ट्रेक शुरू होगा।