{"_id":"69e7c3ab45e01109d808dc93","slug":"now-jnnurm-buses-will-run-in-fixed-clusters-una-news-c-93-1-una1025-188980-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब तय क्लस्टर में चलेंगी जेएनएनयूआरएम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब तय क्लस्टर में चलेंगी जेएनएनयूआरएम की बसें
Wed, 22 Apr 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जेएनएनयूआरएम की बसों के अंतरराज्यीय रूटों पर चलने को लेकर लगी रोक के बाद ये बसें अब तय क्लस्टर में चलेंगी। इसे लेकर निगम ने सभी उपमंडलीय प्रबंधकों को बसों को क्लस्टर में तय किए गए रूटों पर चलाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश में जेएनएनयूआरएम की बसों को चलाने के लिए करीब 13 क्लस्टर बनाए गए थे। अब ऐसे में ऊना से नालागढ़, बद्दी, परवाणु के रूट पर जेएनएनयूआरएम की बसों को चलाने को लेकर संशय पैदा हो गया है। निगम के अधिकारी खुद संशय में नजर आ रहे हैं।
निगम द्वारा तय किए गए क्लस्टर में नालागढ़ से बद्दी, परवाणू-ऊना के रूट भी शामिल हैं लेकिन इस रूट पर चलने वाली जेएनएनयूआरएम की बसों को पंजाब या हरियाणा राज्य से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय की रोके बाद निगम के मंडलीय प्रबंधक ने क्लस्टर के दायरे में जेएनएनयूआरएम की बसों को चलाने के निर्देश दिए हैं। अब अधिकारी असमंजस में हैं कि नालागढ़- ऊना रूट पर जेएनएनयूआरएम की बसों को भेजें या नहीं।
इसी कशमकश के बीच मंगलवार को ऊना से बद्दी रूट पर जेएनएनयूआरएम की बसों के स्थान पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को चलाया गया। सुबह छह बजे के समय कोई बस नहीं गई। इसके अलावा एचआरटीसी ने ऊना से वाया शिमला जाने वाली बसों में बद्दी तक जाने वालों यात्रियों को भेजा।