फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now house tax evasion will be easily caught, GIS survey approved

ऊना शहर में हाउस टैक्स चोरी का लगेगा पता, कसेगा शिकंजा

Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now house tax evasion will be easily caught, GIS survey approved
ऊना। शहर में पुराने और नवनिर्मित घरों के आकलन के लिए पहली बार होने वाले जीआईएस (जियोग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम) सर्वे को शहरी विकास विभाग से मंजूरी मिल गई है। अब सर्वे के साथ ऊना शहर में हाउस टैक्स चोरी का पता लगेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अगले माह तक इस हाईटेक सर्वे को करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगी। इस सर्वे को हाईटेक सैटेलाइट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से शहर के भवनों के आकलन के लिए होने वाले जीआईएस सर्वे की प्रक्रिया अगले माह शुरू होने जा रही है। इस सर्वे से नगर परिषद के अलावा शहरवासियों को भी इस सर्वे से लाभ मिलेगा। जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद हाउस टैक्स आनलाइन जमा हो पाएंगे। दूसरी तरफ हाउस टैक्स चोरी करने वालों पर लगाम कसने में नगर परिषद को सहायता मिलेगी। इस सर्वे को करवाने का मकसद ऊना शहर में भवनों का आकलन और नव निर्माण पर पैनी नजर रखना है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय नगर परिषद में हाउस टैक्स वसूलने का काम साधारण नप कार्यालय में जाकर जमा होता है। इसमें नप को कई बार भवन के असल रूप और संख्या के बारे में पता नहीं लग पाता है। जीआईएस सर्वे होने के दौरान भवन का सैटेलाइट इमेज, हाई रेज्यूलेशन फोटो जिसमें भवन की नींव से लेकर पूरे भवन की जांच की जाएगी। इसके आधार पर ही हाउस टैक्स वसूला जाएगा। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि ऊना शहर भवनों के आकलन के लिए प्रस्तावित जीआईएस सर्वे को शहरी विकास विभाग के मंजूरी मिल गई है। सर्वे करवाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप का बढ़ेगा राजस्व
जीआईएस सर्वे से नगर परिषद से राजस्व को भी बढ़ेगा। इससे नगर परिषद शहर में अन्य सुविधाएं देने के लिए लिए अपने दम पर आर्थिक तौर पर सक्षम हो जाएगी। साथ ही नगर परिषद का 50 प्रतिशत तक राजस्व बढ़ने का अनुमान है। साथ ही हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए सर्वे होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed