{"_id":"6a6f8fef971e1bea5707f0e4","slug":"now-electronic-waste-will-be-curbed-una-news-c-93-1-ssml1047-200914-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब इलेक्ट्रॉनिक कचरे पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब इलेक्ट्रॉनिक कचरे पर लगेगी लगाम
Mon, 03 Aug 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर नगर निगम नई कार्ययोजना तैयार करेगा।
इसके तहत शहर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग पुराने और खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सुरक्षित तरीके से निस्तारण कर सकें। वर्तमान में शहर में ई-वेस्ट के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था नहीं है।
इसके चलते खराब मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टीवी, पंखे, बैटरियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सामान्य कूड़े के साथ फेंक दिए जाते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने के साथ मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथी पाल सिंह ने बताया कि नगर निगम की प्रस्तावित योजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। लोगों को बताया जाएगा कि ई-वेस्ट को सामान्य कूड़े में नहीं डालना चाहिए और इसके सुरक्षित संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन
स्कूलों, बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र स्थापित करने और अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था विकसित करने पर भी काम किया जाएगा।
नई कार्ययोजना लागू होने के बाद ई-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था मजबूत होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में भी सहायता मिलेगी।