फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now BJP supported committee members opened front against the Chairman

Una News: अब भाजपा समर्थित समिति सदस्यों ने खोला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा

Sat, 25 Jan 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now BJP supported committee members opened front against the Chairman
पंचायत समिति गगरेट की चेयरपर्सन के विरुद्ध उपाध्यक्ष को अविश्वास की चिट्ठी सौंपते समिति सदस्य।स
बीस सदस्यीय पंचायत समिति के तेरह सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास जताया
विज्ञापन

बोले, जिला पंचायत अधिकारी को सौंपेंगे चिट्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पंचायत समिति गगरेट की अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश करने को लेकर नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस समर्थित सात सदस्यों की ओर से अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने को जिला पंचायत अधिकारी को भेजी गई चिट्ठी वापस आ जाने के बाद अब भाजपा समर्थित सदस्यों ने भी मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बीस सदस्यीय पंचायत समिति के तेरह सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास जताते हुए अब पंचायत समिति उपाध्यक्ष को चिट्ठी सौंपी है। पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रिंस जसवाल का कहना है कि समिति सदस्यों की यह चिट्ठी वह जिला पंचायत अधिकारी को सौंप रहे हैं।

अब पंचायत समिति गगरेट की अध्यक्ष रीता धीमान को कुर्सी बचाना आसान काम नहीं रहा है। पहले कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला था तो अब भाजपा समर्थित सदस्य भी उनके विरोध में उठ खड़े हुए हैं। शुक्रवार को तेरह पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत समिति अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास जाहिर करते हुए एक हस्ताक्षरयुक्त चिट्ठी पंचायत समिति उपाध्यक्ष को सौंपी है। पंचायत चुनाव के अंतिम साल में पंचायत समिति अध्यक्ष के लिए कुर्सी की जंग इस चिट्ठी ने मुश्किल कर दी है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस समर्थित सात सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध चिट्ठी लिखते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करवाने की मांग की थी लेकिन यह चिट्ठी जिला पंचायत अधिकारी की ओर से लौटा देने के बाद भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य भी खुलकर सामने आ गए। पंचायत समिति उपाध्यक्ष के माध्यम से भेजी गई इस चिट्ठी में समिति सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वे अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। वह समिति सदस्यों का विश्वास खो चुकी हैं। इस लिहाज से अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करवाया जाना अति लाजिमी है। अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस खेमे की ओर से बीना बंसल झंडाबरदार बनी थीं। इस बार पंचायत समिति सदस्य सरला देवी के नेतृत्व में समिति सदस्य अध्यक्ष के विरुद्ध खुलकर सामने आए हैं। पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रिंस जसवाल ने बताया कि तेरह समिति सदस्यों ने चेयरपर्सन के विरुद्ध अविश्वास जाहिर किया है। वह यह चिट्ठी जिला पंचायत अधिकारी को सौंपेंगे। वही, इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed