फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Notices will be issued to shopkeepers who do not pay rent

Una News: किराया न देने वाले दुकानदारों को जारी होंगे नोटिस

Sat, 19 Oct 2024 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to shopkeepers who do not pay rent
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के कार्यालय में शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। नगर परिषद के प्रधान, उपप्रधान व वॉर्ड पार्षदों सहित उपमंडल अधिकारी नागरिक ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने भी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के तौर पर बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद की दुकानों के एग्रीमेंट दोबारा से करने को प्रस्ताव पारित किया गया तथा कई सालों से दुकानों का किराया न देने वाले किराएदारों को लीगल नोटिस भेजने के बारे में फैसला किया गया। एसडीएम ऊना ने बताया कि नगर परिषद ने दुकानों के किराए की एवज में लगभग 25 लाख रुपये दुकानों के किराएदारों से लेने हैं तथा नागरिकों का हाउस टैक्स भी लगभग 1.25 करोड़ रुपये लोगों से लेना है। दुकानों का किराया न देने वाले किराएदारों को उनका एग्रीमेंट दोबारा से कराने को नोटिस भेजा जाएगा। 15 दिन के अंदर उन्हें दुकानों का एग्रीमेंट दोबारा से करवाना होगा। किराएदार नोटिस मिलने के उपरांत अगर तय अवधि में दोबारा से एग्रीमेंट नहीं करवाते हैं, तो उनकी दुकानों को नए सिरे से किराए पर देने के लिए नगर परिषद द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त हाउस टैक्स के लंबित मामलों पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए टैक्स न देने वालों को लीगल नोटिस भेजने बारे कड़ा निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद संतोषगढ़ की सीमा पर स्वागत द्वार लगाने के बारे में भी निर्णय लिया गया। इसके बारे में प्रस्ताव पारित किया गया कि ऊना की तरफ से आने वाले रास्ते में तथा अजौली से संतोषगढ़ आने वाले रास्ते पर नगर परिषद संतोषगढ़ का स्वागत द्वार लगाया जाएगा। नगर परिषद संतोषगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर के बाजार सहित अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा (राजू), पार्षद संतोष सिंह, संदीप, मनीष चब्बा सहित दूसरे पार्षद व नगर परिषद के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed