{"_id":"60edbcd08ebc3ebc7b56b3ae","slug":"notice-given-to-22-people-for-not-taking-sewerage-connection-una-news-sml3767181150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज कनेक्शन न लेने पर 22 को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज कनेक्शन न लेने पर 22 को थमाए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शहर में सीवरेज कनेक्शन न लेने पर नगर परिषद ने नोटिस थमाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल नप ने 22 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
नगर परिषद ने कर्मचारियों को घर-घर जाकर नोटिस देने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस समय शहर में सीवरेज लाइन के बावजूद करीब 1200 परिवारों ने ही सीवरेज कनेक्शन लिया है। नगर परिषद की तरफ से जारी नोटिस में जल्द सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने का भी प्रावधान किया है।
नगर परिषद ने शहर में सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में 22 परिवारों को जल्द सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए नोटिस जारी किए हैं। शहर में अभी भी अधिकतर परिवार सेप्टिक टैंक का प्रयोग कर रहे हैं। इन टैंकों को साफ करने के बाद नालों और खड्डों में फेंका जा रहा है। इससे जल स्रोत भी प्रदूषित हो रहे हैं। इन सबके बीच अब नगर परिषद ने इस मामले को लेकर कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
शहर में जल शक्ति विभाग सीवरेज लाइन का रखरखाव और संचालन करता है। शहर में बिछाई सीवरेज लाइन से 6500 परिवारों को जोड़ने की क्षमता है। शहर में करीब 1200 ही परिवारों ने सीवरेज कनेक्शन लिया है। इस मामले को लेकर नगर परिषद लोगों से पहले कई बार सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए अपील कर चुकी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद लोग सीवरेज कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। इस पर अब नगर परिषद एक्शन मोड में है। नप के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सीवरेज कनेक्शन न लेने पर 22 नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता है तो बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।