फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nominations can be filed with SDM for by-elections from today

Una News: विधानसभा उपचुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Tue, 07 May 2024 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Nominations can be filed with SDM for by-elections from today
डीसी ऊना जतिन लाल
ऊना। लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा उप चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार यानी आज सात मई को आरंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र 14 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डीसी हमीरपुर के पास होगी। वहीं, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाए संबंधित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। 7, 8, 9, 10 और 13 और 14 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को तीन बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार सात मई को सुबह 11 बजे से पहले फार्म-1 में चुनाव की सूचना जारी करेंगे। उन्हें नामांकन से संबंधित फार्म-3ए को प्रतिदिन अपडेट करने और दोपहर 3:15 बजे से पहले निर्वाचन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नामांकन वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची वाले फार्म-7ए की सावधानीपूर्वक जांच करके उसकी प्रतियां 17 मई को सायं 3:30 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई माध्यम से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed