फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   no hrtc and private bus services on 200 routs in una district on sunday 23 january 2022

200 रूट पर आज नहीं चलेंगी निजी व एचआरटीसी बसें

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
no hrtc and private bus services on 200 routs in  una district  on sunday 23 january 2022
no hrtc and private bus services on 200 routs in una district on sunday 23 january 2022
ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते शनिवार को एचआरटीसी व निजी बसों के 120 रूटों पर बसों का आवागमन ठप रहा। क्षेत्र में एचआरटीसी बसों के मुकाबले निजी बसों के रूट अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कम सवारियां मिलने पर शनिवार को निजी बसों के 100 और एचआरटीसी के 20 रूट प्रभावित रहे। इससे निजी बस ऑपरेटर चिंतित हो गए।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण करीब 200 रूट पर बसें रवाना नहीं होगी। इसमें 150 बसें निजी और करीब 50 बसें एचआरटीसी की रहेंगी। इसमें अधिकतर रूट लोकल हैं। जबकि कम सवारी होने पर लंबे रूट की बसों को भी रोका जा सकता है। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोग भी बसों में सफर करने को कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

निजी बसों के जिलेभर में 282 रूट में करीब 100 रूट ठप चल रहे हैं। निजी बस ऑपरेटरों की मानें तो इन रूटों पर बस दौड़ाने पर यात्री नहीं मिल रहे हैं। यात्री मिल रहे हैं तो इतने कम हैं कि डीजल का खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। रूट प्रभावित होने से बस चालक व परिचालकों को भी रोजी रोटी की चिंता सताने लगी है। वहीं, जरूरी कार्य व आपातकाल में निजी वाहनों व टैक्सी का सहारा लेकर ग्रामीण काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने बताया कि जिले में निजी बसों के करीब 30 प्रतिशत रूट प्रभावित चल रहे हैं। रविवार को इसकी संख्या 50 फीसदी से अधिक हो सकती है। बेहद कम संख्या में यात्री मिलने पर मजबूरी में ऑपरेटरों को यात्रियों की संख्या बढ़ने तक रूट पर बस चलाना बंद करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बस न चलने से लोगों को दिक्कतें हो रही है, लेकिन ऑपरेटरों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण है। स्थिति सामान्य होते ही या यात्री बढ़ने पर बसें दोबारा चलेंगी। उधर, एचआरटीसी आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि फिलहाल 20 रूट ऊना डिपो के प्रभावित चल रहे हैं। रविवार को इनकी संख्या 50 के आसपास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed