फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nishad welcomed on the beat of drum There was a celebratory atmosphere in the native village.

Una News: जिलेभर में पैरा एथलीट निषाद का स्वागत, ढोल की थाप से गूंजा ऊना

Sat, 14 Sep 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Nishad welcomed on the beat of drum There was a celebratory atmosphere in the native village.
ऊना। पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार का शुक्रवार को गृह जिला ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल की थाप पर हुए उनके स्वागत से पूरा ऊना गूंज उठा।
विज्ञापन

मैहतपुर से शुरू हुई यह स्वागत यात्रा 42 किलोमीटर दूर अंब में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एकत्रित होकर निषाद कुमार का मुंह मीठा करवाया और गले में फूलों के हार पहनाकर बधाई दी है। मैहतपुर में गर्मजोशी से स्वागत के बाद निषाद का काफिला ऊना महाविद्यालय के बाहर रुका। जहां जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम परिसर में उनका स्वागत किया। इस दौरान सभी ने निषाद को बधाई दी और उस मेडल को भी छूकर देखा, जिसे निषाद पेरिस से जीतकर लाए। इसके बाद बड़ूही सहित अंब क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों के एकत्रित होकर बधाई दी। निषाद कुमार ने भी लोगों का अभिवादन दिल खोलकर स्वीकार किया। उनके पिता रशपाल सिंह, माता पुष्पा देवी, बहन रमा देवी और कोच नदीम अहमद भी मौजूद रहे। 25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की अंब तहसील के ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने फिर से बधाई देते हुए कहा कि निषाद कुमार ने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए हमेशा तत्पर है। खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निषाद कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निषाद की यह जीत हमें सिखाती है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। निषाद ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैहतपुर में नहीं दिखे प्रशासनिक अधिकारी

मैहतपुर में निषाद के स्वागत के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नजर नहीं आया। हालांकि अंब क्षेत्र में एसडीएम सचिन शर्मा ने निषाद का स्वागत किया। इसके अलावा न ही कोई बड़ा राजनीतिक चेहरा दिखाई दिया। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि कुछ दिन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करवाकर निषाद को सम्मानित करेंगे। प्रशासन की ओर से एसडीएम अंब और जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी ने निषाद का स्वागत किया और बधाई दी।



उल्लेखनीय है कि निषाद कुमार ने हाल ही में पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊंची कूद (टी-47) स्पर्धा में रजत पदक जीता है। यह उनकी लगातार दूसरी पैरालंपिक स्पर्धा में रजत पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि है। 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में भी उन्होंने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed