फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nisha Sharda becomes Miss Teej, Priyanka first runner up

निशा शारदा चुनीं मिस तीज, प्रियंका फर्स्ट रनर अप

Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nisha Sharda becomes Miss Teej, Priyanka first runner up
ऊना में तीज पर्व मनाती इनर व्हील क्लब की सदस्य। - फोटो : Una
ऊना। इनरव्हील क्लब ऊना ने तीज पर्व मनाया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सोनाली ठाकुर, शिवानी शर्मा, पूनम मोदी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर निशा शारदा को मिस तीज, प्रथम रनर अप प्रियंका, द्वितीय रनर अप सुमन मदान और तृतीय रनर अप सोनिया ठाकुर रहीं। डॉ. इंदु भारद्वाज, नीलम अग्निहोत्री और रमा कंवर को मैडम कॉन्फिडेंस चयनित किया गया। श्वेता शर्मा ने महिलाओं को तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए आगे आना चाहिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ना चाहिए। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी आवाज बुलंद करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब की प्रधान सुमन पुरी ने कहा कि क्लब जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में मदद कर रहा है। इस दौरान ऊना शहर के वार्ड 11 से एक बीमार व्यक्ति को उपचार के लिए पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता दी। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। महिलाओं ने गिद्दा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलो सांग, सोलो डांस और समूह नृत्यों के अलावा फैशन शो भी हुआ। कोमल और शिवानी की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में क्लब सचिव किरण भयाना, मीरा मेहता, मोनिका, रेखा शर्मा, तेजेंद्र कौर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed